भाकृअनुप-एनबीएआईएम, मऊ द्वारा किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

भाकृअनुप-एनबीएआईएम, मऊ द्वारा किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

11 जून, 2026, मऊ, उत्तर प्रदेश

भाकृअनुप–राष्ट्रीय कृषि महत्त्वपूर्ण सूक्ष्मजीव ब्यूरो (भाकृअनुप–एनबीएआईएम), मऊ, उत्तर प्रदेश, ने आज देशव्यापी 'खेत बचाओ अभियान 2026' के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के परदाहा ब्लॉक के सहजादपुर गांव में किसान जागरूकता एवं प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा उर्वरता में सुधार, फसल उत्पादकता बढ़ाने तथा सतत कृषि पद्धतियों के माध्यम से पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने में लाभकारी सूक्ष्मजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, मृदा परीक्षण के माध्यम से नियमित मृदा स्वास्थ्य निगरानी तथा पोषक तत्वों की उपलब्धता और फसल उत्पादन में सुधार के लिए लाभकारी सूक्ष्मजीव प्रौद्योगिकियों के उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। संवादात्मक सत्रों के माध्यम से वैज्ञानिकों और किसानों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हुआ, जिससे ज्ञान का आदान-प्रदान संभव हुआ तथा सतत कृषि पद्धतियों से संबंधित किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

ICAR-NBAIM, Mau Organises Farmer Awareness Programme in Mau, Uttar Pradesh

प्रौद्योगिकी प्रसार पहल के अंतर्गत सहभागी किसानों को आईसीएआर-एनबीएआईएम द्वारा विकसित सूक्ष्मजीवी जैव-उत्पाद 'बायो-फॉस' (Bio-Phos) वितरित किया गया। वैज्ञानिकों ने इस उत्पाद के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि यह फसलों में फॉस्फोरस के घुलनशीलन को बढ़ावा देता है तथा पोषक तत्वों के अवशोषण की दक्षता में वृद्धि करता है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल कृषि प्रौद्योगिकियों को सफलतापूर्वक बढ़ावा दिया गया तथा सतत कृषि और दीर्घकालिक कृषि उत्पादकता में वृद्धि के लिए लाभकारी सूक्ष्मजीवों के महत्व को रेखांकित किया गया।

(स्रोत: भाकृअनुप–राष्ट्रीय कृषि महत्त्वपूर्ण सूक्ष्मजीव ब्यूरो, मऊ, उत्तर प्रदेश)

×