प्रकाशनों की नवीनतम सूची
पुस्तकों की खरीद के लिए नियम एवं शर्तें
ऑर्डर केवल पूर्व भुगतान के आधार पर स्वीकार किए जाते हैं।
पुस्तक की कीमत के अतिरिक्त, पंजीकृत डाक के माध्यम से डिलीवरी के लिए डाक एवं अग्रेषण शुल्क के रूप में प्रति पुस्तक 50/- रुपये अतिरिक्त जोड़ें।
ऑर्डर देते समय कृपया नाम एवं पता बड़े अक्षरों में दिया जाए। डाकघर, जिला, राज्य और पिन कोड भी दर्शाया जाए। जब थोक ऑर्डर रेलवे पार्सल के माध्यम से भेजे जाने हों, तो रेलवे स्टेशन का नाम भी दिया जा सकता है।
भुगतान केवल बैंक ड्राफ्ट द्वारा किया जा सकता है। राशि “व्यवसाय प्रबंधक, भाकृअनुप, नई दिल्ली-110012” के पक्ष में आहरित की जाए।
उल्लिखित विदेशी कीमतों में एयर मेल द्वारा डाक एवं अग्रेषण शुल्क शामिल हैं।
नकदरहित लेन-देन प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के वर्तमान दिशानिर्देशों के अनुसार, नीचे दिए गए खाते के विवरण के अनुसार ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकता है:
| Name of the Beneficiary | Directorate of Knowledge Management in Agriculture |
|---|---|
| Name of the Bank and branch | Canara bank, PUSA, New Delhi |
| Address of the bank | KAB-I, PUSA, New Delhi-110012 |
| Account Number | 24133050000040 (FOR JOURNALS/MAGAZINES) 24131010000043 (FOR BOOKS) |
| IFSC Code | SYNB0002413 |
| Beneficiary E- mail ID | bmicar[at]icar[dot]org[dot]in |
नोट: भुगतान करने के बाद कृपया हमें एक पुष्टिकरण ई-मेल भेजें।
विवरण के लिए संपर्क करें:
व्यवसाय प्रबंधक
कृषि ज्ञान प्रबंधन निदेशालय
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
कृषि अनुसंधान भवन-I, पूसा,
नई दिल्ली-110012
दूरभाष: 011 25843657, फैक्स: 091 25841282
ई-मेल: bmicar@icar.org.in








फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें